गुड न्यूज: पी.यू. स्टूडेंट्स को इस कोर्स के लिए नहीं देना होगा एंट्रेस टैस्ट

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 01:22 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर यह है कि एम.एड. के कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेस टेस्ट से नहीं गुजरना होगा। अब पी.यू. और इससे एफिलिएटेड कॉलेजों में मास्टर्स ऑफ एजुकेशन (एम.एड.) में बिना एंट्रेस टेस्ट के एडमिशन मिल सकेगा। बोर्ड ऑफ अकेडेमिक्स की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है। इस मेन कारण यह रहा कि दो साल पहले एम.एड. के कोर्स की सीटों के लिए कम स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। इसके चलते यह निर्णय लिया गया। 
बी.एड. के लिए भी नहीं होगा एंट्रेस...
पी.यू. ने बी.एड. में एडमिशन भी बिना एंट्रेस टेस्ट के करने के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा है। बी.एड. कोर्स दो साल का होने के बाद से स्थिति ये है कि बी.एड. में बीते साल कुल सीटों पर एक-चौथाई स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। जिसके चलते इस मुद्दे को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है। 
पी.यू. के डीन एजुकेशन डॉ. जतिंदर ग्रोवर ने बताया, नियम अनुसार एंट्रेस टेस्ट वहां पर जरूरी है जहां पर सीटों से तीन गुणा तक आवेदन आते हों। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News