PU के रीडिंग हाल को पूर्व पी.एम. मनमोहन की किताबों का इतंजार

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2019 - 12:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी के रीडिंग हाल को पी.यू. गुरु तेग बहादुर रीडिंग हॉल को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा डोनेट की गई किताबों का इतंजार है।पूर्व प्रधानमंत्री ने पी.यू. में गत अप्रैल 2018 में दौरा किया था। 

 

उन्होंने पी.यू. को  अपनी पर्सनल लाइब्रेरी से 3500 किताबें डोनेट करने के लिए कहा था। पी.यू. प्रबंधन ने फैसला लिया था कि ये किताबें जब पी.यू. को मिलेंगी तो इन्हें गुरुतेग बहादुर रीडिंग हॉल में रखा जाएगा।  लेकिन अभी ये किताबें पी.यू. प्रबंधन के पास नहीं आई। 

 

कुछ समय पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से संपर्क किया था, लेकिन चुनाव के चलते वे किताबें फिलहाल पी.यू. में नहीं पहुंच पाई। पी.यू. प्रबंधन का कहना है कि गुरुतेग बहादुर रीडिंगउन्होंने किताबों की जगह रखी है। 

 

इन किताबों का कैंपस में आनेपी.यू. केलिए बहुत ही सम्मान जनक बात होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन पी.यू. के इकोनॉमिक्स विभाग के स्टूडैंट रहे हैं। साथ ही पी.यू. में पढ़ाते भी रहे हैं। इसलिए उनका पी.यू. के साथ खास लगाव रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News