PU election: कैमरे की निगरानी में कॉलेज
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2016 - 05:21 PM (IST)

चंडीगढ़,(कुलदीप शुक्ला): छात्र चुनाव के मद्देनजर यू.टी. पुलिस धीरे-धीरे अपने सुरक्षा कवच को हाइटेक कर चुकी है। पुलिस तैनाती के बावजूद यू.टी. पुलिस ने कॉलेज व पी.यू. से अपने सर्वे के अनुसार कैमरे लगवाए। इसमें एस.डी. कॉलेज-32 में पुलिस के निर्देश पर बाहर व अंदर लगभग 59 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए। वहीं, पी.यू परिसर में भी छात्रों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर हैं।
सैक्टर-34 थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि चुनाव के बीच में एस.डी. कॉलेज में तकरीबन 7000 हजार बच्चे है। किसी तरह की लड़ाई या विवाद पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। इसके अलावा पुलिस ने इससे पहले सर्वे करके कुछ मु य स्थान निर्धारित किया था। वहां, पर स्कूल प्रशासन को आदेश करके 59 स्मॉर्ट सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाए गए हैं। इसमें से 29 कैमरे स्कूल परिसर के पास व बाहरी साइड में लगाए गए है। वहीं, पी.यू कैंपस पहले से 70 से अधिक कैमरे लग होने के बावजूद पुलिस ने 10 हिडेन कैमरे का निर्देश जारी किया था। इनकी मॉनिटिरिंग पुलिस की नेतृत्व में ही होगी।
कॉलेज कैंपस में बना कंट्रोल रूम :
सैक्टर-34 थाना प्रभारी ने बताया कि इन सभी कैमरों की मॉनिटिरिंग करने के लिए कॉलेज कैंपस में ही कंट्रोल रूम बनाया गया हैं। इसमें कॉलेज के अंदर व बाहर की सभी गतिविधियों को कैद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी तरह का वॉयलेंस फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी है।
पोस्टर पर पुलिस सतर्क :
वहीं, आला पुलिस अधिकारियों को कहना है कि पोस्टर व बैनर सुरक्षा की नजर से भी घातक है। इसी कारण से पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का विभाग का स त आदेश है। हालांकि, इस बार के चुनाव में चंडीगढ़ के किसी कोने में पुलिस पोस्टर नही लगाने दे रही है। इसके साथ अगर किसी ने चोरी से लगाए तो उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज किया जाता है। पिछले, 10 दिनों में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने के तहत केस दर्ज किया है।