पीयू में आगाज़, रैंप दिखा वुमन इंपावरमेंट का जलवा (watch pics)

Thursday, Nov 26, 2015 - 01:33 PM (IST)

चंडीगढ़। (रश्मि हंस): महिलाओं के साथ उत्तपीड़न की घटनाएँ दिन सुनने में अति रहती है।  लेकिन इसके पीछे का दर्द शायद ही कोई महसूस कर सकता है। एसिड एटैक और छेड़छाड़ का दर्द क्या होता है, युवतियों ने रैंप पर लोगों को दिखाया। मौका था, पंजाब यूनिवर्सिटी के सालाना फेस्ट ''आगाज'' का। सालाना फेस्ट आगाज-2015 का आयोजन पीयू के स्टूडेंट काउंसिल की ओर से किया गया था। 

छात्राओं ने समाज में बढ़ रहे अपराधों को फैशन शो के माध्यम से पेश किया। तेज संगीत पर युवाओं का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। इस मौके पर यूनिवर्सिटी में फैशन शो और स्टार नाइट का आयोजन भी किया गया। ''आगाज'' के खूबसूरत मौके पर फैशन शो और स्टार नाइट ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में निखिल डिसूजा ने हिंदी रिमिक्स गीतों पर खूब तालियां बटोरी और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Advertising