सैंटर ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी चौथे पायदान पर

Wednesday, Oct 18, 2017 - 03:33 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : सैंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सी.डब्ल्यू.यू.आर.) में देशभर के विश्वविद्यालयों में पी.यू. को चौथा रैंक हासिल हुआ है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी पहले पायदान पर काबिज रहने में सफल रहा है। इसके साथ ही विश्वभर के एक हजार टॉप विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी को 550 रैंक से संतोष करना पड़ा है। इसके लिए पी.यू. को 43.06 अंक दिए गए हैं। 

 

इसी लिहाज से दिल्ली यूनिवर्सिटी (43.61 अंक) को भारत में पहला और विश्वभर में 397वां स्थान हासिल हुआ है। इसी तरह आई.आई.टी. /डी (43.6 अंक) को 399वें रैंक व भारत में दूसरे नंबर पर और आई.आई.एससी. (43.27) अंकों के साथ भारत में तीसरे और विश्वभर में 470वें स्थान पर रही। 

 

सैंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के बारे में इंटरनैशनल क्वालिटी ऐशोरैंस सैल के निदेशक प्रो. एम. राजीवलोचन ने जानकारी देते हुए बताया कि रैंकिंग के लिए सभी यूनिवर्सिटी और संस्थान और आई.आई.एस.सी. को यूनिक स्ट्रैंथ, अलग-अलग मापदंडों और पैरामीटर के आधार पर स्कोर दिए जाते हैं। जिसके लिए आठ मापदंडों को देखा जाता है। उसी के अनुसार आंकलन करके रैंक दिए जाते हैं। इसी लिहाज से पी.यू. का प्रदर्शन टॉप यूनिवर्सिटी में बेहतर रहा है। 

 

रैंकिंग के लिए बनाए गए अलग-अलग मापदंड :

-क्वालिटी ऑफ एजुकेशन में पी.यू. को 353 स्कोर मिला है। जिसमें यूनिवर्सिटी एल्मुनी की ओर से सबसे 'यादा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, प्राइज और मैडल जीते हैं। इस कैटेगरी में डी.यू., बी.एच.यू., आई.आई.टी. दिल्ली और सी.यू. सभी को पी.यू. ने पीछे छोड़ दिया। 

-एल्मुनी इम्पलाइमैंट कैटेगरी में विश्व भर के टॉप कंपनियों में संस्था से पढ़ के सी.ई.ओ. बनने की संख्या का आंकलन किया जाता है। जिसमें पी.यू. को चौथा रैंक दिया गया है। 

-क्वालिटी ऑफ फैकेल्टी, कैटेगरी में एकैडमिक संख्या में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, प्राइड और मैडल को तव'जो दिया जाता है। 

-पब्लिकेशन कैटेगरी में रैप्यूटेबल जर्नल में कितने रिसर्च पेपर को शामिल किया गया है। इसकी गणना की जाती है। इसमें पी.यू. चौथे स्थान पर रहा। 

-इसके साथ ही अन्य कैटेगरी में संस्था का प्रभाव, ब्रांड इंपैक्ट. पेटैंट्स आदि कैटेगरी को आधार बनाया गया है। 

Advertising