PU में 2 छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में मारपीट मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

Wednesday, Jul 27, 2016 - 08:50 AM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): पी.यू. स्टूडैंट सैंटर में 2 छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट में घायल 2 स्टूडैंट्स की मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 

 

जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को एच.एस.ए. छात्र संगठन से विनोद दहिया साथियों के साथ स्टूडैंट सैंटर में बैठा था कि यहां अजय कुंडू आ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। 

 

झगड़े की सूचना पाते ही सैक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। झगड़े में अजय कुंडू के हाथ में फ्रैक्चर आया है जबकि विनोद दहिया के घुटने में भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों घायलों की मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

 

Advertising