फूटा आंगनबाड़ी वर्कर्स का गुस्सा, बीच सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन, 20 वर्कर बेहोश

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 11:29 AM (IST)

मोहाली(राणा) : मांगें पूरी न होने पर पंजाब के सी.एम. का चंडीगढ़ स्थित आवास घेरने जा रही आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन सीटू पंजाब की सदस्यों को पुलिस ने मोहाली के वाई.पी.एस. चौक पर रोक दिया। इससे गुस्साई आंगनबाड़ी वर्कर्स बीच सड़क पर बैठ गई। 

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे तो वर्करों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने उनकी मांगों को सी.एम. तक पहुंचाने का वायदा किया, जिसके बाद लगभग साढ़े चार घंटे का प्रदर्शन खत्म हुआ। भीषण गर्मी के कारण 20 वर्कर बेहोश हो गर्ईं। यह देखकर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

पुलिस के छूटे पसीने :
प्रदेश प्रधान हरजीत कौर पंजेला, कौमी प्रधान ऊषा रानी और जनरल सचिव सुभाष रानी की अगुवाई में सैंकड़ों आगंनवाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि आगंनवाड़ी वर्करों को हरियाणा की तर्ज पर 11429 सैलरी व हैल्पर की सैलरी 5750 रुपए बढ़ाई जाए। 

PunjabKesari

साथ ही जो पंजाब सरकार ने वादे किए थे, वे पूरे किए जाएं। उनके प्रदर्शन ने पंजाब पुलिस के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस के भी पसीने छुड़ा दिए। चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी ताकि एक भी वर्कर चंडीगढ़ की सीमा में दाखिल न हो पाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News