महिला कांग्रेस ने थाली व चम्मच बजा और सिलैंडर को सिर पर उठा किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ महिला कांग्रेस और चंडीगढ़ कांग्रेस ने बी.जे.पी. सरकार के कार्यकाल में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बढ़ती हुई महंगाई जिसमें प्याज, सब्जी, दूध, एल.पी.जी. सिलैंडर, बिजली और पानी के बढ़ते हुए दामों को लेकर किया गया था। 

इसमें पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की धर्मपत्नी मधु बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दूबे के अलावा कई कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने थाली और चम्मच बजाकर और सिलैंडर को सिर पर उठाकर प्रदर्शन किया।

शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल :
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दूबे ने कहा है कि आज देश में जिस तरीके से अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है और आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है। संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है। लगभग पिछले 5 सालों में लगातार झूठ, गुमराह करने की राजनीतिक हो रही है, उसका कांग्रेस पार्टी देश के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी बड़ी सख्ती के साथ मुकाबला कर रही है। 

पिछले 4 सालों में मेयर कोई भी शहर के लिए ठोस नीति नहीं अपनाया, बल्कि शहर की हालत बुरी तरह करके रख दी। यहां पार्क, सड़कों सफाई व्यवस्था लाइट का बुरा हाल है। शहर 20 में रैंक पर पहुंच गया। हर जगह पर रैंक पीछे ही पीछे जा रहा है। इस तरीके से बी.जे.पी. सरकार पूरी तरह से फेल हो गई। 

प्रॉपर्टी टैक्स पार्किंग टैक्स कमर्शियल टैक्स बिजली के रेट बड़े और पानी के रेट 2 गुना बढ़ा दिए गए। शहर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। निगम के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विजीलैंस इंक्वायरी मार्क हुई लेकिन चंडीगढ़ वासियों का किसी तरीके से भला भाजपा के नेता नहीं कर सके। 

टैक्स का भार झेल रहे हैं लोग :
उन्होंने कहा कि बी.जे.पी. के सरकार के समय गैस सिलैंडर 1000 रुपए के करीब हो चुका है। किस तरह प्याज के रेट बढ़े हैं। गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है। नोटबंदी, जी.एस.टी. और न जाने कितने टैक्स का भार झेल रहे हैं लोग। आज के समय में मंदी के दौर पर पहुंच चुके हैं। सरकार सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाकर इन सब बातों से दूर रखना चाहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News