प्याज की बढ़ी कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Monday, Dec 02, 2019 - 11:20 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : प्याज, लहसुन, अदरक आदि की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सैक्टर-26 मंडी में धरना दिया। गले में प्याज, लहसुन व अदरक की माला डालकर मोदी सरकार की कांग्रेसियों ने जमकर भर्त्सना की। 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने सांसद किरण खेर को इसलिए भी चुना था कि वो महिला होने के नाते महिलाओं के हकों की लड़ाई लड़ेंगी, लेकिन हक तो दूर चुनाव जीतने के बाद वो चंडीगढ़ से गायब हो चुकी हैं। आज महिलाओं की रसोई को प्याज, लहसुन, अदरक की भारी कीमतों ने जायका बिगाड़ दिया है, किरण खेर महिला होने के नाते अगर महिलाओं के दर्द को नहीं समझ सकती तो उन्हें इस पद पर रहने का कोई हक नहीं है।

सांसद के घर का घेराव करेंगी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता :
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दूबे ने कहा कि मोदी सरकार बढ़ी कीमतों पर लगाम नहीं लगाती तो महिला कांग्रेस सांसद किरण खेर के घर का घेराव करेगी। 

धरने में मौजूद नेताओं में हरफूल चंद कल्याण, हरमोहिंद्र सिंह लक्की, भूपिंद्र बढेरी, गुरबख्श रावत, रविंद्र कौर गुजराल, विनोद शर्मा, शशि शंकर तिवारी, अजय जोशी, गुरचरण दास काला, गौरा कंग, यादविंद्र मेहता, संदीप भारद्वाज, धर्मवीर, रमेश आहूजा, दविंद्र लुभाना, गगन आहलूवालिया, अजय शर्मा, जैड.पी. खान, दविंद्र मारवाह, मुकेश राय, जीत सिंह, रवि ठाकुर, भुवन लूथरा, रॉकी, सुलेमान लवली मनचंदा उपस्थित थे।

Priyanka rana

Advertising