कर्मचारियों के प्रदर्शन से लगा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Thursday, Jul 18, 2019 - 12:26 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां कर्मचारी महासंघ हरियाणा और सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य बुधवार को सैक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। 

चंडीगढ़ पुलिस ने मौलीजागरां के पास प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। तीन घंटे तक प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदेशाध्यक्ष भगवंत शर्मा ने बताया कि सरकारी मांगों को पूरा करने के लिए कई बार गुहार लगाई लेकिन आज मांगें पूरी नहीं हुई। पैक्स के महासचिव सुरेन्द्र राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. से मुलाकात करवाई गई थी। मुलाकात के दौरान ने वीरवार तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।   

प्रदर्शन में फंसे स्कूली बच्चे :
प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की ओर से लोगों की सुविधा को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता बनाया है, ताकि लोगों परेशानी न हो। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए पंचकूला के सैक्टर-6 व 7 की रोड से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। पुलिस की घेराबंदी होने के कारण बच्चों को भी घूम कर जाना पड़ा। 

वहीं किसी को जनरल अस्पताल या फिर सरकारी विभागों के दफ्तरों के लिए सैक्टर 1,2,4,5,6 जाना है तो हाऊसिंग बोर्ड से ओल्ड पंचकूला की और जाना होगा। एम.डी.सी. सिंह द्वार ट्रैफिक सिग्नल से 200 मीटर की दूरी पर सैक्टर-6 व 7 की डिवाइडिंग रोड की ओर सड़क मुड़ती है। जिससे शहर में प्रवेश कर सकते हैं। आई.टी. पार्क से एंट्री की जा सकती है। इसके अलावा पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया से भी चंडीगढ़ में एंट्री की जा सकती है। 
 

Priyanka rana

Advertising