प्रस्ताव तैयार,अपू्रवल का इंतजार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 12:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी से संबंधित गवर्नमैंट कॉलेज योगा एजुकेशन एंड हैल्थ (जी.सी.वाई.ई.एच.) सैक्टर-23 में नए सैशन-2020 से योगा में एम.ए. डिग्री शुरू करने के लिए योजना बनाई जा रही है। अगर कॉलेज प्रबंधन को नया सैशन से पहले इस डिग्री कोर्स को शुरू करने की अपू्रवल मिल जाती है तो इसे शुरू कर दिया जाएगा।  कैंपस में पांच वर्षों के बाद कन्वोकेशन करवाने और ऑडियो-वीडियो योगा के लैक्चर लगाने की भी योजना है। 

 

जानकारी के मुताबिक अभी तक नॉर्थ के किसी गवर्नमैंट कॉलेज में योगा में एम.ए. की डिग्री नहीं करवाई जाती है। हालांकि ऐसे कई निजी कॉलेज हैं, जहां योगा में एम.ए. में डिग्री करवाई जाती है। अभी तक स्टूडैंट्स को बी.एड के बाद योगा में एम.ए. करने के लिए निजी योगा कॉलेजों का रूख करना पड़ता है। योगा कॉलेज में पांच वर्ष के बाद कन्वोकेशन करवाने की भी योजना है। इस तरह की कन्वोकेशन कॉलेज में पांच वर्षों से नहीं हो पाई है। 

 


बता दें कि जब से बी.एड का कोर्स एक वर्ष के बजाए दो वर्ष का हुआ है तब से यह कन्वोकेशन कैंपस में नहीं हो पाई है। यह कन्वोकेशन कॅालेज में पी.यू. में होने वाली कन्वोकेशन के बाद करवाई जाएगी। सत्र 2015 के बाद यह कन्वोकेशन नहीं की गई है। इस कन्वोकेशन में सैशन 2015 से अब तक के सभी स्टूडैंट्स को बुलाया जाएगा, जिन्हें डिग्री नहीं मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News