PU को हैरीटेज यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव तैयार

Wednesday, Jan 29, 2020 - 01:30 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी को हैरीटेज यूनिवर्सिटी दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे एम.एच.आर.डी. के पास आवेदन किया गया है। अगर दर्जा मिलता है तो पी.यू. को 10 करोड़ रुपए की भी ग्रांट मिलेगी, जिससे यहां की हैरीटेज बिल्डिंग को सहेजा जाएगा। 

वहीं रूसा की 50 करोड़ रुपए की ग्रांट में से पी.यू. की सी.आई.एल. लैब से 10 से 15 करोड़ रुपए इक्पिमैंट खरीदे जाएंगे और 7 से 8 करोड़ के इंक्पिमैंट की एक्सटैंशन की जाएगी। इस ग्रांट से 40 तरह के इंक्पिमैंट खरीदे जाएंगे। कैंपस में ज्यादा पुराने इक्पिमैंट में बदलाव किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को वी.सी. प्रो. राजकुमार ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में दी। 

पंजाब सरकार के पास डिवैल्पमेंट ग्रांट के लिए पत्र भेजा जा चुका है। साथ ही उन्हें रिमांइडर भी भेजा जा चुका है। पी.यू. में किए जा रहे नए निर्माण कार्य के लिए पेक, निटर व सी.सी.ए. से टाईअप किया गया है। यह कंस्ट्रक्शन के लिए मैपिंग आदि का काम कर रही है। क्योंकि पी.यू. का अपना कोई सिविल इंजीनियरिंग का विभाग नहीं है। इसलिए हमें दूसरे संस्थानों से मदद लेनी होगी। वहीं जो भी निर्माण कार्य कैंपस में होगा उसकी सर्टीफिकेशन जारी होने के बाद ही सारी पेमेंट की जाएगी।

अप्रूवल मिलने के बाद भरे जा सकते हैं खाली पद :
पी.यू. में 26 खाली पद भरने के लिए इंटर्रनल कमेटी रोस्टर बना रही है। अप्रूवल मिलने के बाद शिक्षकों के  पद भरे जाएंगे। बता दें कि पी.यू. में करीब 500 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा हॉस्टलों के रेनोवेशन, मॉड्यूल किचन और वॉशरूम की रेनोवेशन का काम किया जा रहा है। 

लाईब्रेरी में भी बदलाव किए जा रहे हैं। पी.यू. के वाइस चांलसर प्रो. राजकुमार ने कहा कि वी.सी. ऑफिस के सामने जो सड़क है, उसे ब्यूटीफिकेशन के तौर पर सजाया गया, इसे सड़क बंद करना नहीं कह सकते हैं।

सत्र 2019 में ये रही अचीवमैंट :

  • कैंपस में एन्वायरमैंटल मॉनीटरिंग स्टेशन चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से 2.5 करोड़ की लागत से लगाया गया है। 
  • फिजिक्स विभाग को 1.89  करोड़ रुपए का डी.एस.टी. प्रोजैक्ट मिला। वहीं 5.43 करोड़ के रिसर्च प्रोजैक्ट पास हुए हैं। 
  • 2019-20 में पी.यू. को सैंटर फॉर वर्ल्ड रैंकिंग यूनिवर्सिटी में 4.1 फीसदी, क्यू.एस. एशिया रैंकिंग में बैस्ट 36वें स्थान पर, निरफ की रैंकिंग में यू.आई.पी.एस. को दूसरा स्थान मिला।
  • इंस्टीच्यूशन ऑन इनोवेशन एचीवमैंट में पी.यू. को 9वां रैंक मिला है। 2018-19 में 13 वर्षों के बाद पी.यू. ने माका रैंकिंग जीती है।

Priyanka rana

Advertising