पंचकूला में एडमिनिस्ट्रेटर की मंजूरी से मिलेगी प्रॉपर्टी

Thursday, Jan 02, 2020 - 11:54 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्रॉपर्टी को ऑक्शन में बेचने के लिए दो पॉलिसी जारी की हैं। एक एच.एस.वी.पी. के अधिकारी मनमर्जी से प्रॉपर्टी के रेट नहीं बढ़ा सकते। दूसरा यह है कि अगर किसी भी कमर्शियल प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइज मार्कीट रेट से ज्यादा लगता है तो रिजर्व प्राइज से कम बोली लगा सकते हैं। 

अगर रिजर्व प्राइज से 5 प्रतिशत कम बोली लगी तो एच.एस.वी.पी. के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर की अप्रूवल के बाद लगाने वाले को यह प्रॉपर्टी दी जा सकेगी। इससे कम बोली लगाई तो बोली लगाने वाले को प्रॉपर्टी दी जाए या नहीं, इस पर एच.एस.वी.पी. के चेयरमैन यानी हरियाणा के मुख्यमंत्री फैसला लेंगे। 

नई पॉलिसी के तहत काम करने को कहा है :
कई बार व्यापारियों की ओर से चीफ एडमिनिस्ट्रेटर से लेकर मुख्यमंत्री को प्रॉपर्टीज के रिजर्व प्राइस ज्यादा होने की शिक ायत दी जाती है। इस कारण ही नई पॉलिसी जारी की है। 

इस पर एच.एस.वी.पी. के चेयरमैन और फाइनैंशियल कमिश्नर के साथ हुई बैठक में फैसला लिया है। हरियाणा के सभी एस्टेट ऑफिसर, जोनल एडमिनिस्ट्रेटर को नई पॉलिसी के तहत काम करने को कहा है।

कलैक्टर रेट के आधार पर प्रॉपर्टी के रेट होंगे :
अब तक होता था कि जिस सैक्टर में प्रॉपर्टी रिजर्व प्राइज से ज्यादा में बिकती तो एच.एस.वी.पी. उस सैक्टर में प्रापर्टी के रेट बढ़ाकर अगली ऑक्शन करवाता था। इसके अलावा जिस सैक्टर में प्रापर्टी नहीं बिकती थी तो अगली ऑक्शन में उस सैक्टर की प्रॉपर्टी के रेट कम रखे जाते थे। 

एच.एस.वी.पी. के अधिकारी अब अपनी मर्जी से ऐसा नहीं कर सकेंगे। इस पर रोक लगा दी है। अब कलैक्टर रेट के आधार पर प्रॉपर्टी के रेट होंगे। इसके लिए चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने सभी जोनल एडमिनिस्ट्रेटर को एक कमेटी बनाने के लिए कहा है। 

कमेटी में सभी एस्टेट ऑफिसर होंगे। अर्बन एस्टेट एरिया में प्रॉपर्टी के कलैक्टर रेट को देखा जाएगा। इसके बाद कलैक्टर रेट के हिसाब से ही प्रॉपर्टी की कीमत को तय किया जाएगा। हरियाणा स्टेट प्रॉपर्टी डीलर्स वैल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि इसे आने वाले समय में प्रॉपर्टी को बूम मिलेगा। आज भी कई सैक्टरो में खरीद रेट अधिक होने के कारण बोली लगाने से डरते थे लेकिन अगर कलैक्टर रेट के अनुसार रेट तय होगा तो अवश्य खरीदार को लाभ मिलेगा। 

एच.एस.वी.पी. एक के बाद एक ऑक्शन करने के मूड में :
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब एक के बाद एक कई ऑक्शन करने के मूड में है। तैयारी पूरी कर ली है। 99 कमॢशयल और 129 रैजीडैंशियल प्रॉपर्टी की लिस्ट बनाई है। इनमें 6 से 10 मरले के प्लॉट्स होंगे। 

इसके अलावा शोरूम,बूथ और क्योस्क भी ऑक्शन में बेचे जाएंगे। कोर्ट केस और आऊस्टी कोटे के प्लॉट्स को शामिल नहीं किया जाएगा। एस्टेट ऑफिसर ममता शर्मा का कहना है कि लिस्ट एडमिनिस्ट्रेटर को भेज दी है। जल्द ही ऑक्शन की तिथि फाइनल जारी की जाएगी। 

Priyanka rana

Advertising