निगम ने 19 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को भेजे नोटिस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम ने 19 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर उन्हें बकाया टैक्स जमा करवाने को कहा है। इनमें से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दो भवनों को 1,22,17,760 करोड़ का नोटिस दिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट सैक्टर-1 को 75,08,431 रुपए और हाईकोर्ट की अन्य बिल्डिंग को 47,09,329 रुपए जमा करवाने का नोटिस दिया है। 

शैक्षणिक संस्थान ज्यादा :
मंगलवार को जिन डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए उनसे कुल 3,79,80,444 रुपए के प्रॉपर्टी टैक्स की राशि निगम के खाते में आनी है। इस बार निगम की सूची में सबसे अधिक शैक्षणिक संस्थान हैं। 

इनमें गवर्नमैंट प्राइमरी स्कूल सैक्टर-46 को 10,39,003 रुपए, बी.बी.एम.बी., सैक्टर-35 चंडीगढ़ को 2,91,916 रुपए, क्रेच ई.डी.यू., सैक्टर-41 को 74,434 रुपए, गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर-47डी को  23,42,234 रुपए, गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर-45डी को 32,82,507 लाख रुपए संपत्ति करके जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किया है। 

इसके अलावा टैक्नीकल टीचर्स एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट, सैक्टर-26 को 2,25,639 रुपए, एजुकेशन डिपार्टमैंट ऑफ सी.बी.एस.ई., सैक्टर-32 को 15,87,627 रुपए, मैंटीनैंस बूथ सैक्टर-35 को 6,21,734 रुपए, हरिजन-धर्मशाला बड़हेड़ी को 10,7,6 9 5 रुपए जमा करवाने हैं। 

बूस्टर ट्यूबवैल, सैक्टर-18 चंडीगढ़ को 21,237 रुपए, बूस्टर ट्यूबवैल सैक्टर-4 को 21,237 रुपए, बूस्टर ट्यूबवैल सैक्टर-3 को भी 21,237 रुपए, बूस्टर ट्यूबवैल सैक्टर-1 चंडीगढ़ को 21,237, आंगनबाड़ी सैंटर सैक्टर-41 चंडीगढ़ को 33,4 99 रुपए संपत्ति कर जमा करवाने का नोटिस दिया है। 

सी.एस.डी. सैंटर सैक्टर-47 को 2,96,769 रुपए, जबकि गोडाऊन साइट नंबर-1, इंडस्ट्रीयल एरिया, फेज-1 को 3,41,913 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का नोटिस भेजा है। निगम ने संपत्ति कर जमा करवाने वालों को 10 प्रतिशत की जो छूट दी थी वह मार्च में खत्म हो गई थी। डिफाल्टरों को राशि 12 प्रतिशत ब्याज सहित जमा करवानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News