निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स से जुटाए 18 करोड़

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:04 PM (IST)

मोहाली(राणा) : शहर में जिस दिन से प्रॉपर्टी टैक्स लागू हुआ है उस दिन लेकर अब तक कुल प्रॉपर्टी टैक्स 18 करोड़ नगर निगम के पास जमा हो चुका है। लेकिन अब भी कुछ ऐसे शख्स हैं। जिन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया जिनकी वजह से निगम को काफी घाटा पड़ रहा है। अब निगम के पास 5 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स के आने बकाया है। निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च की गई है। 

 

इन विभागों का बकाया है प्रॉपर्टी टैक्स :
नगर निगम की ओर से जिन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है ऐसे विभागों व लोगों को 4000 नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमें पुलिस विभाग जिसके केवल 75 लाख बकाया, रैजीडैंशियल, कमर्शियल रैजीडैंशियल कम कमर्शियल व एस.सी.एफ. शामिल है। इनमें ज्यादा नोटिस रैजीडैंशियल को भेजे गए हैं, क्योंकि उनमें प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों की संख्या ज्यादा है। 

 

जानकारी के अनुसार निगम के पास 80 परसैंट लोगों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स भरा जा चुका है। निगम की ओर से पहले जनवरी तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए बोला गया था मगर ज्यादातर लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा जिस पर निगम ने भी अब सख्ती कर दी है। जिसके चलते अब प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अगर इस बीच किसी ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा उसे 31 मार्च के बाद से 20 प्रतिशत पैनेल्टी व 18 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे भरने होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News