निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को भेजे प्रॉपर्टी अटैचमैंट के नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 09:26 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम ने शुक्रवार को उन लोगों को प्रॉपर्टी अटैचमैंट के नोटिस भेजे, जिन्होंने अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है। उन लोगों को निगम द्वारा फाइनल नोटिस देते हुए 15 दिन के अंदर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा गया है। अगर 15 दिनों के अंदर भी निगम के पास प्रॉपर्टी टैक्स नहीं पहुंचता तो 16वें दिन नगर निगम द्वारा डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी को निगम अटैच करेगा। 

नगर निगम के कमिश्नर के.के. यादव द्वारा शुक्रवार को निगम की टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौर हो कि बीते लंबे समय से शहर के ऐसे कई प्राइवेट और सरकारी संस्थान हैं जो निगम को प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं। निगम द्वारा इनको कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं लेकिन नोटिस की भी इनको कोई परवाह नहीं है। लिहाजा अंत में निगम कमिश्नर द्वारा इस संबंध में हस्तक्षेप कर कड़ी कार्रवाई के लिए टैक्स ब्रांच को कहा गया है। 

निगम के टैक्स ब्रांच से प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम की डिफाल्टर लिस्ट में कुल 330 डिफाल्टर थे लेकिन इनमें से 175 डिफाल्टरों ने निगम द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद निगम की टैक्स ब्रांच से संपर्क कर जितना प्रॉपर्टी टैक्स बनता था वह जमा करवा दिया है। वहीं बाकी बचे 155 लोग निगम के नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इनको 15 दिनों का अंतिम नोटिस दिया गया है। 15 दिनों के बीच यदि पैसे जमा नहीं हुए तो इनकी प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। इसके बाद नगर निगम इनकी को ऑक्शन करवाकर प्रॉपर्टी टैक्स की रकम को वसूली करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News