उत्तर भारत की सभी जेलों में कैदियों के बनाए प्रोडक्ट बिकेंगे चंडीगढ़ में

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : उत्तर भारत की सभी जेलों में कैदियों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट अब चंडीगढ़ में उपलब्ध होंगे। बुड़ैल जेल प्रशासन की तरफ से सैक्टर-22 में इसके लिए शॉपिंग काम्पलैक्स बनाया जा रहा है जहां इन प्रोडक्टस को बिक्री के लिए रखा जाएगा। 

जेल अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए उत्तर भारत स्थित सभी जेलों के प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि एक तरफ जहां कैदियों द्वारा तैयार प्रोडक्टस को बाजार मिलेगा, वहीं जेलों के बीच प्रोडक्टस की सप्लाई से सभी की कमाई में विस्तार होगा।

विशेष प्रोडक्ट्स की लिस्ट होगी तैयार :
योजना को लेकर जेल प्रबंधन ने उत्तर भारत की उन सभी जेलों के प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क साध लिया है जिनमें कैदियों द्वारा विभिन्न प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। 

सिर्फ उन प्रोडक्टस का चयन आपस में सप्लाई के लिए होना है जो उस जेल में बेहतरीन है। इन सभी विशेष प्रोडक्टस की लिस्ट तैयार कर इन्हें फाइनल किया जाएगा। इसके बाद सारे प्रोडक्टस उन सभी जेलों के अपने शॉपिंग काम्पलैक्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 

बाजार का होगा विस्तार :
किसी एक जेल में तैयार प्रोडक्टस के लिए अब बाजार सिर्फ उस जेल के शॉपिंग काम्पलैक्स में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत की सभी जेलों के शॉपिंग काम्पलैक्सेस में होगा।  एक जेल के प्रोडक्ट  सभी जेलों के शॉपिंग काम्पलैक्स में उपलब्ध होंगे। 

2 अक्तूबर तक शुरू करने की योजना :
सैक्टर-22 में इन दिनों बुडैल जेल के शॉपिंग काम्पलैक्स को शुरू करने पर काम जारी है। काम्पलैक्स 2 अक्तूबर शुरू कर दिया जाएगा। यहां बुडैल जेल के साथ-साथ उत्तर भारत की विभिन्न जेलों में तैयार बेहतरीन प्रोडक्टस रखे जाएंगे। ये सभी प्रोडक्टस जेल के ऑनलाइन पोर्टल पर भी मुहया होंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News