''शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को लूट रहे हैं प्राइवेट स्कूल''

Monday, Mar 27, 2017 - 12:22 PM (IST)

पंचकूला (मुकेश): सरकार की गलत शिक्षा नीति के कारण व सरकारी स्कूलों की दुर्दशा के कारण प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर हरियाणा में लूट मची है। शिक्षा के नाम पर लूट के खिलाफ व सरकारी स्कूलों की दुर्दशा के खिलाफ आम आदमी पार्टी हरियाणा में शिक्षा बचाओ आन्दोलन चलाएगी। यह बात आम आदमी पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष योगेशवर शर्मा ने कही। पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में उन्होंने प्रदेश भर में चल रहे अभिभावकों के आन्दोलन को समर्थन देने की बात की। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन निजी स्कूलों व अभिभावकों में टकराव की स्थिति पैदा होने से पहले धारा 158 व 134ए  को सख्ती से लागू कराएं तथा हर वर्ष दाखिला, एनुअल चार्ज व अन्य अवैध फंड पर रोक लगाएं तथा एन.सी.ई.आर.टी. की किताबों के अलावा अन्य किताबों की बिक्री पर रोक लगाए। 

 

हाईकोर्ट का आदेश
निजी स्कूल हर वर्ष दाखिला एनुअल चार्ज व अन्य फंड की वसूली नहीं कर सकते जिलाध्यक्ष ने सवाल किया कि जब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि कोई भी निजी स्कूल हर वर्ष दाखिला एनुअल चार्ज व अन्य फंड की वसूली नहीं कर सकता, मासिक फीस बिना अनुमति के नहीं बढ़ा सकता। प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें नहीं पढ़ा सकता। हर स्कूल 10 प्रतिशत बच्चों को नि:शुल्क पढाएंगे तो क्यों सरकार व प्रशासन हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं करवाता। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों मे अध्यापकों की कमी व जरूरी सुविधाओं के अभाव में लोग मजबूरी में अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाकर लूटने को मजबूर हैं।

 

केवल 2071 स्कूलों ने दी खाली सीटों की जानकारी  
वर्ष हरियाणा के 4800 निजी स्कूलों में से केवल 2071 स्कूलों ने खाली सीटों की जानकारी दी।  वर्ष 2016-17 में 56,000 में से केवल 15,000 बच्चो को ही एडमिशन दिया गया था बाकी सभी बच्चों को परीक्षा में विफल दिखा गया था। यहां तक की पिछले वर्ष पंचकूला में 416 बच्चों में से केवल 179 को ही दाखिला मिला था। 

Advertising