कैदी को भगा ले जाने का मामला : योगा से उगलवाने में जुटी पुलिस, कहां है दीपक?

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 11:34 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : शनिवार को पंचकूला सैक्टर-6 के  सामान्य अस्पताल से पुलिस हिरासत से भागे विचाराधीन कैदी दीपक के मामले में संभालना जताई जा रही है कि उसको भगाने  में उसके 4 से 6 साथियों ने मदद की। पुलिस की आंखों में मिर्ची स्प्रे और मारपीट कर अपने साथियों के साथ भागने में कामयाब हुए विचाराधीन कैदी दीपक के एक और साथी जोगिन्द्र सिंह ऊर्फ जोगा को अम्बाला जेल से पुलिस प्रोटैक्शन वारंट पर लाई। 

 

जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा दीपक के  साथ कई वारदात को अंजाम दे चुका है। इस मामले को लेकर जोगिंदर से पुलिस पूछताछ करेगी। दीपक मूल रूप से हरियाणा के जिला भिवानी का रहने वाला है। पिंजौर थाने में दीपक  और उसके साथियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है। 13 फरवरी को पंचकूला पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को सैक्टर-23-24  टी प्वांइट से पास से गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान दीपक कुमार उर्फ टीनू, भिवानी के गांव बड़दू निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा, जिला हिसार के गांव मुगलपूरा निवासी राजेंद्र और हिसार के गांव निवासी शुभम के तौर हुई थी।   

 

पुलिस के हाथ खाली : 
पंचकूला में रविवार को सीमा से सटे और शहर के प्रमुख सड़कों पर पुलिस की गस्त करती नजर आई। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब जोगिंदर पर दाव खेलने जा रही है ताकी दीपक के बारे में जानकारी मिल सके। आरोपीयों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बॉर्डर व शहर के कई जगह पर नाके लगा कर गाडिय़ों की चैकिंग की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News