चंडीगढ़ सी.बी.आई. के ज्वाइंट डायरैक्टर होंगे राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित

Monday, Jan 25, 2021 - 10:26 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ सी.बी.आई. के ज्वाइंट डायरैक्टर विनीत विनायक को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति सी.बी.आई. के 30 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान करेंगे।

 

6 अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 24 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।

AJIT DHANKHAR

Advertising