परीक्षा की तैयारी में आए कोई समस्या तो छात्र सीधे करें टीचर्स से इन नंबर पर संपर्क...

Saturday, Feb 01, 2020 - 11:26 AM (IST)

चंडीगढ़(आकृति) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर छात्रों की मदद के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने हैल्पलाइन जारी की है। यह हैल्पलाइन नंबर शनिवार से ही सेवा में आ जाएंगे। गौरतलब है कि जब छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं तो उन्हें कई तरह की समस्याएं होती हैं। इनमें सिलैबस पूरा न होने, स्ट्रेस प्रॉब्लम, एग्जाम पैटर्न समझ न पाने तथा पैरेंटल सपोर्ट न मिल पाना आदि शामिल है। 

इन्हीं समस्याओं का समाधान के लिए शिक्षा विभाग सहित सी.बी.एस.ई. बोर्ड, स्कूल-कॉलेज की ओर से कई तरह की हैल्पलाइन फोन नंबरों की व्यवस्था की गई है। स्टूडैंट्स इन नंबरों पर दोपहर तीन बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक कॉल कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अलका मेहता ने बताया कि विभाग हर वर्ष हैल्पलाइन नंबर जारी करता है और स्टूडैंट्स को सिलेबस से जुड़ी परेशानियों का समाधान देता है। हैल्पलाइन को सभी स्कूलों के नोटिस बोर्ड में लगाया जाएगा। 

 11वीं व 12वीं के लिए नंबर 
टीचर                  विषय         हैल्पलाइन नंबर
रशपाल सिंह         पंजाबी        9914247147
संगीता छिब्बर      अंग्रेजी        9814733191
नीनू राजवंशी        कैमेस्ट्री      9463656006
सोनिया गगनेजा   अर्थशास्त्र     9501004383
कमलेश पठानिया  हिंदी           9478715323
अंजू                    कॉमर्स        9501034553   
जसपाल कौर        जियोग्राफी   9872341016
कुलदीप सिंह        फिजिक्स     9814183216
रजनी                  मैथ्स          8968377696 

नौवीं और दसवीं के लिए नंबर
जसजीत कौर        साइंस       9417513655
ईशू गुप्ता              साइंस       9463586943
योगिता खन्ना      अंग्रेजी      9780438475
हेमलता                मैथ्स       9041878325
 धीरजा                एसएसटी  9915067140
बता दें कि स्टूडैंट्स की काऊंसलिंग के लिए विभाग की ओर सुनीता कपूर (80541-58996 ) का चयन किया गया है। 

Priyanka rana

Advertising