अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू

Tuesday, May 30, 2017 - 10:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (नेहा): 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी प्लानिंग को आखिरी रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार योग दिवस पर सैक्टर-17 प्लाजा में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसे कई हिस्सों में बांटा गया है। प्रशासन 4 से 5 हजार लोगों को सैक्टर-17 प्लाजा में योग के लिए साथ लाने की कोशिश कर रहा है।

जिसके लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। समारोह को सफल बनाने के लिए नगर निगम और प्रशासन कई जगह पर साथ मिलकर काम करते नजर आएंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। लोगों को योग से जोडऩे और समारोह का हिस्सा बनाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है, इसी के चलते समारोह में मौजूद हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को टी-शर्ट और मैट्स दी जाएंगी। इसको लेकर इसी हफ्ते टैंडर भी दिए जा सकते हैं।

Advertising