अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलैंस में हुई महिला की डिलीवरी

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 10:36 PM (IST)

मोहाली (रणबीर/शशि): मंगलवार दोपहर एक गर्भवती महिला ने एंबुलैंस में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला को 108 एंबुलैंससे सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया जा रहा था, तभी महिला की प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गई जिसके चलते महिला की डिलीवरी गाड़ी में करानी पड़ी।
एंबुलैंस चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि अमरजैंसी कॉल आते ही वह केंद्रीय विहार सैक्टर-125 जंडपूर पहुंचे। यहां से अलीशा नाम की गर्भवती महिला को जब वह सिविल अस्पताल खरड़ ले जा रहे थे तो रास्ते में पुलिस स्टेशन चौक के पास पहुंचे तभी महिला को दर्द शुरू हो गया। चालक ने अपनी सूझ-बूझ दिखाते हुए एंबुलैंस सड़क के किनारे रोक दी। चालक के साथ मौजूद ई.एम.टी मुकेश कुमार ने महिला की डिलीवरी कराई। उन्होंने बताया कि अलीशा ने एक लड़की को जन्म दिया। इसके तुरंत बाद वह एंबुलैंस को अस्पताल ले गए। जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने मां-बेटी को सही सलामत बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News