रेलवे की जमीन पर अवैध वैंडरों का कब्जा

Monday, Feb 17, 2020 - 12:45 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : एक ही शहर में दो अलग अलग नियम लागू किए गए हैं। जहां पूरे शहर से अवैध वैंडर्स का हटाया गया है तो दूसरी और दड़वा के सामने रेलवे की खाली पड़ी जगह पर शाम को अवैध वैंडर्स का जमावड़ा लग जाता हैं। यहां पर रेहड़ियों पर अवैध रूप से लोग शराब भी पीते हैं लेकिन जी.आर.पी. की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती। 

यहां से 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस की चौकी तथा जी.आर.पी. का थाना बना हुआ है लेकिन इसके बाद ही इन अवैध रेहड़ी वालरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इन पर कानून का कोई असर नहीं पड़ता। दड़वा गांव के लोगों का कहना हैं कि यह प्रमुख रास्ता है लेकिन शाम होते ही शराबी इन ओपन एरिया में जाम छलकाने के लिए पहुंच जाते हैं। और उस रास्ते से गांव की बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। 

महिलाओं का गुजरना हुआ मुश्किल :
रेलवे के ओपन एरिया में रोजाना तकरीबन 15 अवैध रेहडिय़ां लगती हैं। इन पर मीट और मछली के पकौड़े बनाए जाते हैं। यहां पर शाम को रोजाना शराबियों की भीड़ लग जाती है और रेहड़ियों पर बोतलें खोलकर पीने लगते हैं। इसके बाद इन शराबियों की लड़ाई होती हैं। यही नहीं ये शराबी इस रास्ते से जाने वाले लोगों और महिलाओं को भी तंग करते हैं। इसकी शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से यह कहकर पल्ला झाड़ दिया जाता है कि यह हमारे एरिया में नहीं हैं। 

चंडीगढ़ पुलिस झाड़ रही पल्ला शिकायत :
गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी का कहना है कि इन अवैध रेहड़ियों पर चल रहे शराब के धंधे के खिलाफ कई बार जी.आर.पी.व आर.पी.एफ.को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कई बार चंडीगढ़ पुलिस को भी लिखित शिकायत दी है लेकिन चंडीगढ़ पुलिस यह कह कर पल्ला झाड़ लेती है कि यह रेलवे का एरिया है। 

Priyanka rana

Advertising