स्कूली बच्चे अब पोक्सो एक्ट के प्रति होंगे जागरूक

Friday, Apr 27, 2018 - 11:25 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : दिनों दिन छात्राओं के प्रति बढ़ रहे यौन उत्पीडऩ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एन.सी.ई.आर.टी. ने स्टूडैंट्स को जागरूक करने का फैसला किया है। छात्राओं को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए किताबों के पीछे पोक्सो एक्ट व चाइल्ड हैल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई है। 

इस पूरे पृष्ठ पर लिखा है कि यदि कोई भी किसी के छूने से अपने आपको असुरक्षित महसूस करता है तो उसे डरकर चुप बैठने के बजाय ऐसे व्यक्ति को बताना चाहिए, जिस पर वह विश्वास करते हों। इसके साथ नैशनल कमीशन फॉर प्रोटैक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए।  यह जानकारी केवल छठी से बारहवीं कक्षा तक की किताबों के अंतिम पृष्ठ पर दी गई है।

चाइल्ड हैल्पलाइन की भी जानकारी :
किताब में पोक्सो एक्ट के साथ चाइल्ड हैल्पलाइन की भी जानकारी दी गई है। इसमें बच्चों को जागरूक करने के लिए बताया गया है कि यदि आप 18 वर्ष से कम उम्र के हैं और किसी मुसीबत में पड़ जाते हैं तो 1098 पर कॉल करें। यह हैल्पलाइन 24 घंटे सेवा में रहती है।

Punjab Kesari

Advertising