भाजपा विधायक नारंग पर हमले के लिए आप और कांग्रेस दोषी : जोशी

Sunday, Apr 04, 2021 - 09:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): आम आदमी पार्टी और भाजपा विरोधी राजनीतिक पाॢटयां, 2022 विधानसभा चुनाव में राजनीतिक फायदे के लिए किसान आंदोलन द्वारा भोले भाले लोगों और किसानों को भड़का रही हैं। कांग्रेस पार्टी अफसरों खासकर पुलिस का दुरुपयोग कर और अकाली दल बेबुनियाद / बेतुके आरोप लगा साजिश को पूरा करने में लगी हुई है, पर हम सबूत के साथ आम आदमी पार्टी का शांति विरोधी असली चेहरा बेनकाब कर रहे हैं। 

 


यह कहना है भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रदेश के पूर्व सचिव विनीत जोशी का। पंजाब और पंजाबियत को शर्मसार करने वाली मलोट शहर की घटना के लिए कांग्रेस सरकार की पंजाब पुलिस जिम्मेदार है। वहीं, घटना में आम आदमी पार्टी की शमूलियत के सबूत सामने आए हैं। जिस दिन नारंग मलोट गए तो उन्हें छदम किसान नेता लखन पाल शर्मा उर्फ लखनजीत शर्मा आलमवाला उर्फ लक्खा शर्मा, जो आम आदमी पार्टी जिला श्री मुक्तसर साहिब के बुद्धिजीवी वर्ग का उप प्रधान है, किसान लीडर बन कुछ समय से किसानों के बीच था, ने गांवों में अनाऊंसमैंट करवा कुछ भीड़ इक_ी की थी। लखनपाल ने भीड़ को भाषण देकर भड़काया और जब नारंग पहुंचे तो हल्ला-शेरी देकर घेरा डाल न निकलने देने का आदेश दिया। आप पार्टी से संबंध होने के सबूत उसकी फेसबुक से कुछ सालों की पोस्ट से निकले स्क्रीनशॉट साबित करते हैं और वो सब संलग्न है।


30 मार्च को भाजपा के मलोट बंद के विरोध में किसान संगठनों के प्रदर्शन में छदम किसान नेता बचित्तर सिंह ने भड़काऊ भाषण देते हुए भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी जिसकी वीडियो वायरल हुई है। बचित्तर सिंह आम आदमी पार्टी फिरोजपुर जोन का पूर्व इंचार्ज है, जो गिद्दड़बाहा से आप पार्टी की टिकट का दावेदार है और अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह का करीबी है। उन्होंने एक वैब चैनल में दिए इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है।

इनकी फेसबुक से निकाले स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर साथ संलग्न है। इन दो आप नेताओं द्वारा राष्ट्रीय और पंजाब के नेताओं के इशारों पर, पंजाब में यह आम राय बनाने के लिए की लोग भाजपा से नफरत करते हैं, घटना को अंजाम दिया।


भाजपा, जो 2022 में पंजाब में सरकार बनाने जा रही है, को रोकने की साजिश अधीन पंजाब की भाजपा विरोधी राजनीतिक पाॢटयां किसान आंदोलन की आड़ में अपने किसानी और गांव वाले वर्करों, लीडरों द्वारा पंजाब का माहौल खराब कर भाजपा को रोकने की कोशिश कर रही हैं।
 

Vikash thakur

Advertising