पल्स पोलियो अभियान : तीन दिन में पिलाई 1,00,36 बच्चों को खुराक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 11:58 AM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : शहर में तीन दिन तक चले पल्स पोलियो अभियान में 1,00,36 बच्चों को पोलियो डॉप्स पिलाई गई। इस बार शहर में पोलियो अभियान के लिए हैल्थ विभाग ने 460 बूथ बनाए गए थे, जहां 0 से 5 वर्ष तक के आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। हैल्थ डायरैक्टर डा.कश्यप की माने तो 929 टीम व 2 हजार वॉलंटियर्स लगाए इस अभियान से जोड़े गए। वहीं पहले दिन जिन बच्चों ने पोलियो ड्रॉप्स नहीं पिया उन बच्चों को अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की ड्रॉप्स पिलाई गई। 

 

हैल्थ डायरैक्टर डा. कश्यप की मानें तो तीन दिन तक चले इस अभियान में 2,65,042 घरों को विजिट किया गया जहां इन घरों में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान में जहां डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। इस बार पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के साथ ट्रांसपोर्ट व एन.सी.सी. प्रतिभागियों की मदद ली गई। चार जोनल टीम का नेतृत्व एम.एस. डॉ. वंदना गुप्ता ने किया तो डी.एम.एस. डॉ. जी. दीवान, सीनियर एम.ओ. डॉ. बृज और एम.एम.ओ. डॉ. वंदना जनमेजा ने लगातार कैंपेन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News