‘आप’ नेताओं ने मणिपुर की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन, बीरेन सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग
punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 09:36 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत): मणिपुर की घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने चंडीगढ़ में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकारी प्रधान व बुढलाडा से विधायक पिं्रसीपल बुद्ध राम की अगुवाई वाले इस प्रदर्शन में ‘आप’ सरकार के मंत्री- विधायक, पार्टी पदाधिकारियों समेत पंजाब के हजारों कार्यकत्र्ता शामिल हुए। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ कार्यकत्र्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। पुलिस ने ‘आप’ कार्यकत्र्ताओं और नेताओं पर लाठियां चलाई जिसमें कुच्छेक चोटिल भी हुए।
प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेताओं ने केंद्र और मणिपुर की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और इस घटना के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एम. बीरेन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ नेताओं ने केंद्र सरकार से मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को तुरंत बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि मणिपुर की दिल दहला देने वाली वीडियो सारे देश ने देखी है। पिछले 2-3 महीनों से वहां हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा के मंत्रियों तक के घरों को भी नहीं बख्शा जा रहा। फिर भी प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्हें इस पर देश को जवाब देना चाहिए।
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना की जितनी ङ्क्षनदा की जाए, उतना कम है। केंद्र की भाजपा सरकार चाहती तो यह घटना नहीं घटती। वे संसद में बहस करने से भी भाग रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच ही घटिया है। उत्तर प्रदेश के एक बी.जे.पी. विधायक ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और एक साल बाद उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हुई। उस मामले में उसे सजा होने के बाद उसकी पत्नी को बी.जे.पी. की योगी सरकार ने टिकट दिया। अब मणिपुर में भी यही हो रहा है, 2 महीने बीतने के बाद यह बात अब बाहर आई है।
इस क्रूरता से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता : प्रिंसीपल बुद्धराम
कार्यकारी अध्यक्ष पिं्रसीपल बुद्धराम ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ वालों की सरकार में देश की बेटियों के साथ जो क्रूरता हो रही है, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। वहीं, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि मणिपुर के अहम मुद्दे पर पी.एम. मोदी की चुप्पी बी.जे.पी. की कायरता को दर्शाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी मणिपुर के लोगों की आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पंजाब कैबिनेट के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर जिम्पा भी मौजूद रहे।