पंजाब पुलिस जवानों की प्रोमोशन लिस्ट जारी करने के मामले में दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 12:18 PM (IST)


चंडीगढ़,(सुशील राज)।  पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. डी.जी.पी. सिद्धार्थ चोटापाध्या के जाली साइन कर 11 पुलिस जवानों की प्रोमोशन लिस्ट जारी करने के मामले मेें पुलिस ने सुपरिंटैंडैंट और हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर के सुपरिंटैंडैंट संदीप बहादुर और हैड कांस्टेबल मनी के रूप में हुई। वहीं पुलिस मामले में एक ओर पुलिस जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से पता चला कि पकड़े गए पुलिस जवानों ने ही 11 पुलिस जवानों की प्रोमोशन चुनाव आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले ही लिस्ट पूरे महकमे में वायरल की थी। जिस पर पुलिस महकमे में जमकर हंगामा हुआ था।

 


पंजाब पुलिस के तरफ से 12 जनवरी को सैक्टर-3 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई थी। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने 11 पुलिस जवानों की प्रोमोशन लिस्ट जारी करने के मामले आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 464, 465, 467, 468, 472, 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की थी।  प्रमोशन पाने वालों में सब इंस्पैक्टर, सहायक सब इंस्पैक्टर, सीनियर कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे। आचार संहिता लगने के से कुछ घंटे पहले प्रोमोशन लिस्ट जारी होने पर पूर्व डी.जी.पी. सिद्धार्थ चोटापाध्या ने मना कर दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि उनके जाली साइन करके प्रोमोशन लिस्ट जारी की थी। इसके चलते पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर की तरफ से दस जनवरी को मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसरों को दी थी। एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल के आदेश पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने तुंरत  ने 11 पुलिस जवानों की प्रोमोशन लिस्ट जारी करने के मामले में आई.पी.सी. की धारा-419, 420, 464, 465, 467, 468, 472, 120 बी के तहत केस दर्ज  किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News