‘इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में किया रेप

Saturday, Jun 12, 2021 - 12:09 AM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी): नयागांव की एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। नयागांव पुलिस ने सरहिंद रोड पटियाला निवासी जश्नप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 


पुलिस के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें होती रही। दोनों  ने एक-दूसरे से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती ने बताया कि दोस्ती होने के बाद युवक उसे जयपुर के होटल में लेकर चला गया, जहां उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जशनप्रीत उसे कसौली लेकर गया। यहां भी उसने उससे रेप किया। जब युवती ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने शिकायत थाने में दी। एस.एच.ओ. सुनील शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ashwani

Advertising