...तो इस वजह से सेब व्यापारियों की सुरक्षा में तैनात हुआ पुलिस बल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 12:18 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): सेब का सीजन शुरू होने से पहले जहां ग्रेन मार्कीट के अधिकारी हिमाचल में जाकर सेब उत्पादकों से बैठक कर उन्हें सेब ग्रेन मार्कीट में लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी ग्रेन मार्कीट में आने वाले सेब व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने को लेकर बैठकों को दौर शुरू कर दिया है। व्यापारियों को लूट और चोरी जैसी वारदातों से बचाने के लिए यहां पुलिस की तैनाती की जाएगी।  

 

ये है व्यापारियों को सुरक्षा देने का कारण : 
व्यापारी सेब से भरे अपने ट्रक लेकर ग्रेन मार्कीट आते हैं। वे यहां लाखों का सेब बेचते हैं। इस दौरान इतनी बड़ी धन राशि की  रक्षा करना काफी मुश्किल काम होता है। इसी बात का फायदा उठाकर सक्रिय आपराधिक तत्व व्यापारियों से लूट या चोरी कर लेते हैं। 

 

बीते सालों में ऐसी वारदातें बढ़ते देख व्यापारियों ने यहां अपना सेब लाना कम कर दिया था। व्यापारियों में फिर से भरोसा कायम करने के लिए मार्कीट कमेटी के अधिकारी पिछले कुछ सालों से खुद हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में जाकर व्यापारियों को यहां उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का भरोसा दे रहे हैं। पिछली बार सैक्टर 26 थाना पुलिस ने यहां ग्रेन मार्कीट में थाना पुलिस कर्मियों के साथ साथ विशेष तौर पर आई.आर.बी. के कर्मियों की भी तैनाती की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News