पुलिस कर्मी की बेटी को एक साल कैद, जानें पूरा मामला

Monday, Aug 14, 2017 - 09:13 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): अढ़ाई लाख रूपए की चेक बाऊंस के मामले में जिला अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस के कर्मी की बेटी को 1 साल की सजा सुनाई है। मामले के तहत स्थानीय निवासी सुनील खन्ना से दोषी कविता ने अढ़ाई लाख रुपए का लोन लिया था।

सुनील ने जब कविता से पैसे वापिस मांगे तो वह नहीं लौटा पाई और उसने उसे अढ़ाई लाख रुपए का चेक दे दिया। बैंक में लगाए जाने के बाद चेक बाऊंस हो गया। इस पर सुनील ने कविता के खिलाफ केस दाखिल किया था। इससे पहले भी दोषी को धोखाधड़ी के मामले में 3 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।

Advertising