युवकों पर किया जानलेवा हमला, महीने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 01:25 PM (IST)

पंचकूला, (मुकेश): पंचकूला पुलिस 29 दिन बाद भी पुलिस स्थानीय नेता के बेटे व मामले के मुख्य आरोपी योगराज उर्फ पिंकी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस यह दलील दे रही है कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन अहम सवाल यह है कि जब पुलिस को आरोपी की पहचान है तो फिर उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई। कहीं पुलिस राजनीतिक दबाव में तो काम नहीं कर रही। 

 

यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें आरोपी योगराज का नाम आया है। गत 26 मई को हुए हमले में बुरी तरह जख्मी हुए गणेश कुमार उर्फ गोला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह गत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ गांव केदारपुर शादी में शरीक होने गया था। रात करीब 12 बजे जब वह खाना खा रहा था तो वहां पर योगराज उर्फ पिंकी ने अपने साथियो समेत तलवार, लोहे की रॉड, पाइप, बीयर की बोतलों से हमला कर दिया और हमले में बुरी तरह घायल हो गया।

 

योगराज उर्फ पिंकी पर पहले भी कई मामले हैं दर्ज : 
योगराज उर्फ पिंकी पर पिंजौर ओर कालका के थानों में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हंै। योगराज अभी तक पुलिस की गिरफ्त  से बाहर है। योगराज के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता है। पिंकी पर अपने साथियों के साथ कालका के गांव भेरो की सेर के रेहने वाले युवक महेश शर्मा उर्फ टिंकू पर जानलेवा हमला करने का मामला भी दर्ज है। वही कांग्रेस इंटक प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र बब्बू के ऊपर हुए गत माह हमले में भी पिंकी का नाम आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News