अमृतसर में धमाके के बाद ट्राइसिटी में अलर्ट, निरंकारी भवन के अंदर व बाहर पुलिस तैनात

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 07:51 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): अमृतसर में निरंकारी भवन में ब्लास्ट के बाद ट्राइसिटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के निरंकारी भवनो के अंदर और बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर चैकिंग की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को निरंकारी  भवन और गुरुद्वारों में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। संबंधित थाना पुलिस ने निरंकारी भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा शापिंग मॉल और भीड़ भाड़ वाली जगह पर बम डिस्पोजल टीम व डॉग स्क्वायड ने चैकिंग की।

 चंडीगढ़ पुलिस ने मौलीजागरां, सैक्टर-30 और मलोया के निरंकारी भवन के बाहर चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को तैनात किया है। निरंकारी भवनों के आसपास पुलिस ने स्पैशल नाके लगाए हैं। इन पर कमांडो भी तैनात किए गए हैं। वहीं शहर के एंट्री प्वाइंट पर भी संदिग्ध वाहन चालकों  को पकडऩे के लिए स्पैशल पुलिस टीम तैनात की है। एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले और एरिया डी.एस.पी. ने खुद जाकर निरंकारी भवनों की सुरक्षा का जायजा लिया। 

बस स्टैंड पर भी बढ़ाई सुरक्षा
चंडीगढ़ के सैक्टर-17 और 43 बस स्टैंड पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों ही बस स्टैंडों पर दूसरे राज्यों से बसें आती हैं। पुलिस को शक है कि दूसरे राज्यों से आने वाली बसों  में संदिग्ध लोग आकर चंडीगढ़ में धमाका कर सकते हैं। बस स्टैंड पर थाना पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के जवान चैकिंग में लगे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News