पुलिस विभाग में फिर हुआ फेरबदल, डी.एस.पी. के हुए तबादले

Wednesday, Jun 22, 2016 - 10:09 AM (IST)

 चंडीगढ़ (संदीप): चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से कुछ डी.एस.पी. के तबादले किए गए हैं। इसके तहत डी.एस.पी. सैंट्रल सतीश कुमार को डी.एस.पी. ईस्ट लगाया है। डी.एस.पी. दीपक यादव को पी.सी.आर. से बदल कर डी.एस.पी. साऊथ का लगाया है जबकि डी.एस.पी. ट्रैफिक राम गोपाल को डी.एस.पी. सैंट्रल का लगाया है।

ए.एस.पी. साऊथ नवदीप सिंह बराड़ और ए.एस.पी. ईस्ट गुरइकबाल सिंह सिद्धू को प्रोमोट कर एस.पी. बनाए जाने और उनका तबादला दमन दीव में करने के बाद डी.एस.पी. साऊथ और डी.एस.पी. ईस्ट के पद पर नए डी.एस.पी. लगाए जाने थे। लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर दोनों एस.पी. को रिलीव नहीं किया गया था और साऊथ और ईस्ट डिवीजन की कमान इसलिए ही दोनों एस.पी. संभाल रहे थे। 

जल्द होंगे कई डी.एस.पी. और थाना प्रभारियों के तबादले 

डी.एस.पी. क्राइम जगबीर सिंह की रिटायरमैंट के बाद अभी तक क्राइम ब्रांच में स्थाई तौर पर किसी डी.एस.पी. को नहीं लगाया है। बहरहाल डी.एस.पी. क्राइम का पदभार डी.एस.पी. पवन कुमार को अस्थायी तौर पर दिया गया है। जल्द की पुलिस विभाग के इस अहम विभाग में डी.एस.पी. को स्थायी तौर से लगाया जाना है। सूत्रों की मानें तो इस अहम विभाग में तैनाती के लिए विभाग के सभी डी.एस.पी. में होड़ लगी है। सभी डी.एस.पी. इस विभाग के लिए अपनी अपनी दावेदारी दिखाने की होड़ में लगे हैं। साथ ही जल्द विभाग के थाना प्रभारियों के भी तबादले किए जाने हैं। 

Advertising