थाने और चौकियों में स्टाफ की कमी, पुलिस विभाग 520 कांस्टैबलों की भर्ती करने में कर रहा है देरी

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : क्राइम रोकने के लिए चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन और चौकियों में स्टाफ की कमी बनी हुई है। अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं लेकिन पुलिस ज्यादातर केसों में उन्हें पकडऩे में नाकाम रहती है। 

 

स्टाफ की कमी होने के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस विभाग 520 कांस्टेबलों की भर्ती नहीं कर रहा है। चंडीगढ़ पुलिस में युवाओ को आवेदन किए हुए दिसम्बर 2017 को दो साल पूरे हो चुके हैं लेकिन पुलिस विभाग अभी तक ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं कर सका। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा था कि सितम्बर और अक्तूबर 2017 से 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिखित परीक्षा शुरू हो जाएगी। पुलिस विभाग के आला अफसर आखिर कांस्टेबलों की भर्ती में देरी क्यों कर रहा है जबकि पुलिस स्टेशन और थानों में स्टाफ की कमी बनी हुई है। 

 

चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती होने के लिए युवाओं को पूरे दो साल हो चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने 520 कांस्टेबल की भर्ती के लिए दिसंबर 2015 में आवेदन मांगे थे। 520 कांस्टेबल के लिए दो लाख 40 हजार युवाओं ने फार्म भरे थे लेकिन फिजीकल टैस्ट एक साल बाद शुरू हुआ था। पुलिस विभाग ने एक साल सिर्फ सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने में ही निकाल दिया था। फिजीकल टैस्ट 17 अप्रैल से 22 जून तक चले थे। 

 

कांस्टेबल की भर्ती के लिए देरी से फिजीकल टैस्ट होने के चलते आवेदन करने वाले युवा फिजिकल टैस्ट देने काफी कम पहुंचे थे। टेस्ट देने सिर्फ 86 हजार पुरूष और महिलाएं आई थीं। इनमें सिर्फ 36 हजार पुरूष और महिलाएं पास हुई हैं। इनमें आठ हजार युवतियां और 27 हजार पुरुष पास हुए हैं। इसके अलावा 320 युवक डोप टैस्ट में फेल हो गए थे। 

 

दिसम्बर के अंत में जारी होगी लिखित परीक्षा की डेट :
चंडीगढ़ पुलिस में 520 कांस्टेबल की भर्ती के लिए होने वाले ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तारीख दिंसबर के अंत तक जारी करेगा। भर्ती कमेटी ने आनलाइन लिखित परीक्षा लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चंडीगढ़ पुलिस जल्द ही ऑनलाइन परीक्षा के लिए लिस्ट अपने वैबसाइड पर जारी करेगा। लिस्ट के मुताबिक ही लिखित परीक्षा ली जाएगी। पुलिस विभाग के सीनियर अफसर ने बताया कि ऑनलाइन टैस्ट को लेकर सभी तैयार हो चुकी है सिर्फ तारीख की फाइनल करनी है। तारीख को लेकर अफसरों के साथ बैठक की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News