साढ़े पांच लाख चालान से चंडीगढ़ पुलिस ने कमाए दस करोड़

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 08:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): शहर में स्मार्ट कैमरे लगने के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान से पुलिस ने करोड़ों रुपए कमाए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने साल 2022 में पांच लाख 86 हजार 966 चालान किए जिनसे 10 करोड़ 18 लाख 7 हजार 200 रुपए राजस्व एकत्रित हुआ। गौरतलब है कि ट्रैफिक चालान से वर्ष 2019 में 5 करोड़ 81 लाख 51 हजार 850 रुपए की कमाई हुई थी। वहीं, वर्ष 2020 में बढ़कर 8 करोड़ 77 लाख 4 हजार 130 रुपए हुई। इसके बाद वर्ष 2021 में 12 करोड़ 51 लाख 78 हजार 578 रुपए इकट्ठा हुए। 2022 में 10 करोड़ 18 लाख 7 हजार 200 रुपए चालान राशि के रूप में इकट्ठे हुए।

 

 

 

स्मार्ट कैमरों से ट्रैफिक चालान से कमाई लगातार बढ़ी है। जनवरी, 2022 में ट्रैफिक चालान से कुल कमाई 91,38,600 रुपए की हुई। फरवरी में 93,47,600 और मार्च में 89,95,100 रुपए थी। अप्रैल में 96,12,200 रुपए की कमाई की गई। इसी तरह मई महीने में 1,03,65,900 रुपए की कमाई हुई। जून में 88,40,000 और जुलाई में 1,14,58,000 के बाद अगस्त में 9,42,500 रुपए के ट्रैफिक चालान हुए थे।

 

 

 

सितंबर महीने में 72,52,100 रुपए के चालान हुए। अक्तूबर में 73,69,600 रुपए के चालान किए गए थे। नवंबर में यह चालान 85,62,900 रुपए और दिसंबर में 99,22,700 रुपए ट्रैफिक चालान से जमा किए गए थे।

 

 

 

जब्त गाड़ियां नहीं छुड़ाने आए लोग
लॉक डाउन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले चालकों की गाड़ियां जब्त की थी। पुलिस ने 2019 में 15 हजार 723 गाड़ियां जब्त की थी, जिनमें से 15 हजार 9 को मालिक चालान भरकर ले गए। जबकि 714 वाहनों को लेने कोई नहीं आया। इसके अलावा 2020 में पुलिस ने 16 हजार 870 गाड़ियां जब्त की थी, जिनमें से पुलिस ने 15 हजार 395 रिलीज कर दी। वहीं, 1453 गाडिय़ों को लेने कोई नहीं आया। वर्ष 2021 में कुल 2929 गाडियां इम्पाउंड की गई और 2392 छोड़ी गई। 537 को रिलीज करवाने कोई नहीं आया। 2022 में पुलिस ने चार हजार 424 गाड़ियां जब्त की। पुलिस ने तीन हजार 872 गाड़ी छोड़ दी, लेकिन 552 के लिए कोई सामने नहीं आया। इस वर्ष जनवरी महीने में 420 गाड़ियां इम्पाउंड हुई और 323 छोड़ दी गई। वहीं, 97 अभी भी जब्त हैं।

 

 

 

चालान को रिलीज करवाने पर लगी थी लोक अदालत
जिला अदालत ने ट्रैफिक चालान के भुगतान के लिए विशेष लोक अदालत लगाई थी। लोक अदालत में हजारों चलान का मामला निपटाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News