पुलिस ने युवक को 5 ग्राम हैरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Sunday, Feb 03, 2019 - 12:19 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): पुलिस ने एक युवक को हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया वहां से 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार सैक्टर-12ए डिस्पैंसरी के पास सैक्टर-14 थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मार्कीट की तरफ से एक लड़का एक्टिवा पर आया और पुलिस ने उसे चैकिंग के लिए रोका। युवक के पास से 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरविन्द्र सिंह सैक्टर-12ए गांव रैली निवासी के रूप में हुई। जांच अधिकारी एस.आई. विजय कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली से हैरोइन लेकर आता था। 

bhavita joshi

Advertising