मोबाइल ने पकड़वाए आरोपी, युवक पर फायरिंग कर हुए थे फरार

Friday, Jun 16, 2017 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): मक्खनमाजरा के जतिंद्र सिंह पर गोलियां चलाने के मामले में मौलीजांगरा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी नवजोत सिंह और सुरमुख सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस अभी उनके एक अन्य साथी की तलाश है। पुलिस शनिवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश करेगी। वारदात के समय जिस कार में आरोपी आए थे, वह कार हरियाणा पुलिस को डबवाली में वहां से मिली है जहां विक्की गौंडर गिरोह के 3 सदस्यों और हरियाणा व पंजाब पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने दावा किया था कि तीनों ने पुलिस से घिर जाने पर खुद को गोली मार ली थी। पुलिस रिमांड के  दौरान इस बात का भी पता लगाएगी कि आरोपियों के गौंडर गैंग के साथ कोई संबंध तो नहीं। 

पौंटा साहिब में पुलिस पर की थी फायरिंग... 
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने हिमाचल पुलिस पर पौंटा साहिब में फायरिंग की थी। मामले में हिमाचल पुलिस को भी आरोपियों की तलाश है। एस.एस.पी. ईश सिंगल ने बताया की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश शुरू की थी। डी.एस.पी. ईस्ट सतीश कुमार की अगुवाई में मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव सिंह टीम सहित वारदात को सुलझाने में जुटे थे। वारदात स्थल का डम्प डाटा खंगालने के बाद पुलिस के पास आरोपियों के मोबाइल नंबर लगे थे। आरोपियों के बारे में सूचनाएं जुटाकर और मोबाइल लोकेशन पर पुलिस उनकी तलाश में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस ने हिमाचल पुलिस को बताया था कि आरोपी हेमकुंट साहिब से अंबाला की तरफ आ रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने पौंटा साहिब में आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाका लगाया था। यहां जैसे ही आरोपी पहुंचे तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर डाली और वहां से फरार हो गए। हिमाचल पुलिस ने इस वारदात को लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को सैक्टर-43 बस स्टैंड के समीप से आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों ने जिस कार में आकर जङ्क्षतद्र पर उसके घर के बाहर फायरिंग की थी, उन्होंने उस कार पर फर्जी नम्बर लगा रखा था। 

गौंडर गैंग के सदस्यों के साथ गए थे हेमकुंड साहिब...  
दोनों आरोपी गौंडर गिरोह के सदस्यों के साथ हेमकुंड साहिब गए थे। वहां से अंबाला लौटते हुए ही उन्होंने पौंटा साहिब में पुलिस पर फायरिंग की थी। अंबाला पहुंचने के बाद दोनों आरोपी मोहाली आ गए थे जबकि गौंडर गिरोह के सदस्य उनकी कार लेकर हरियाणा चले गए थे जहां पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई थी और पुलिस ने दावा किया था की तीनों ने खुद को गोली मार ली है।

Advertising