हैरोइन लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने किया काबू

Tuesday, Jan 22, 2019 - 07:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): हैरोइन लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने सैक्टर-31/47 की विभाजित सड़क पर काबू किया है। तलाशी के दौरान उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर-56 निवासी हरदीप सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई। सैक्टर 31 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सैक्टर 31 थाना पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए सैक्टर-31/47 की विभाजित सड़क पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान बॉबी को काबू किया गया।

pooja verma

Advertising