बैंक कर्मचारी बनकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Friday, Sep 21, 2018 - 11:33 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): बैंककर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले साल पुलिस ने सैक्टर-15 निवासी युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई हं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 

जानकारी अनुसार पिछले साल अक्तूबर में  सैक्टर-15 निवासी निधि ने सैक्टर-14 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसे फोन पर क्रैडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने से 68548 रुपए का आईफोन खरीद लिया था। इसके बाद पुलिस ने निधी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि  आरोपी गुरमीत कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। 

bhavita joshi

Advertising