पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला तस्कर, ऐसे आई गिरफ्त में

Wednesday, Mar 22, 2017 - 08:36 PM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): शहर में पुलिस नशा तस्करों को लेकर अब बहुत सर्तक हो चुकी है। यही वजह है कि नशा तस्करों के बुरे दिन चल रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सैक्टर-56 की रहने वाली सीमा को 2.200 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

थाना पुलिस ने सीमा के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मलोया थाना पुलिस टीम सब इंस्पैक्टर मेहर सिंह की अगुवाई में जीरी मंडी के समीप मंगलवार रात को गश्त कर रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम ने देखा की एक महिला लिफाफा लेकर आ रही है जो पुलिस को देख भागने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका व थैला जांचा तो पुलिस को थैले में से 2.200 किलोग्राम गांजा मिला।

Advertising