पुलिस किसी भी सरकार का आइना होती है: सी.एम.

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 11:10 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पुलिस किसी भी सरकार का आइना होती है। पुलिस की कार्यशैली जनमैत्री होनी चाहिए। पिछले चार वर्षों में हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के साथ-साथ पुलिस परिसरों में नवीनतम आवासीय सुविधाएं व सभी जिलों की पुलिस लाइनों में डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल खोले गए हैं। इसके अलावा दूसरे विभागों में उच्च पदों पर सेवा में जाने के लिए विभागीय अनापत्ति-पत्र की अनुमति को हटाया गया है तथा खेल कोटे में भी हरियाणा पुलिस सेवा की सीधी भर्ती का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री पंचकूला के सैक्टर-1 में हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय छठी ऑल इंडिया पुलिस हाऊसिंग कांफ्रैंस को संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हुडको के माध्यम से पुलिस हाऊसिंग आवास निगम के तीन हजार नए मकान बनाए जा रहे हैं। इनमें वर्तमान स्थिति के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 5 हजार नए पुलिस जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा रात्रि गश्त के लिए एक हजार भूतपूर्व सैनिकों को एस.पी.ओ. के रूप में भर्ती किया गया है। चार हजार एस.पी.ओ. की भर्ती और की जाएगी। पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर एक्सग्रेशिया राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की गई है तथा घायल हो जाने पर 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News