SHO और चौकी इंचार्ज के खास पुलिसकर्मी फैला रहे हैं भ्रष्टाचार

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 11:00 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस में थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज के साथ रहने वाले खास पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार फैलाने में लगे हुए हैं। खास पुलिसकर्मी जुआ, सट्टा, कबाडिय़ों से रुपए इकट्ठा करते हैं। यह आरोप एक शिकायत में लगाए गए हैं। कहा गया है कि कई थाना और चौकी प्रभारी इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मलाईदार जगह पर लगाते हैं। शिकायत मिलने के बाद एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले ने मामले में इंक्वायरी मार्क कर दी है। इंक्वायरी में देखा जा रहा है कि कौन सा पुलिसकर्मी मौजूद थाना प्रभारियों के साथ कितने साल से ड्यूटी कर रहा है। 

 

सारा दिन रहते हैं फ्री :
शिकायत में कहा गया है कि थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज खास पुलिसकर्मी की ड्यूटी कमाई वाली जगह पर लगाते हैं। आरोप लगाया गया है कि कुछ पुलिसकर्मी की तैनाती चौकी में होती है तो उनकी ड्यूटी थाने के अंतर्गत बीट बाक्स पर लगाई जाती है। इसके अलावा कई इंचार्ज अपने इलाके में ऐसे पुलिसकर्मियों को टीम बनाते हैं, जिनको सारे दिन फ्री छोड़ देते हैं। उनसे कम ही ड्यूटी ली जाती है। उन्हें सिर्फ इलाके में घूमने के लिए छोड़ रखा है। 

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सैक्टर-17, 36, 34, 39, मनीमाजरा और मलोया थाने में ऐसा हाल बना हुआ है। सैक्टर-36 थाने में ए.एस.आई. सतीश को सैक्टर-35 की बीट, मलोया थाने में कांस्टेबल वीरेंद्र, सैक्टर-39 थाने में संजय व रामपाल, सैक्टर-34 थाने में अजेश, बुडै़ल चौकी में कांस्टेबल मनोज व संदीप हैं। 

 

डी.एस.पी. ने दो पुलिसकर्मियों के तबादले किए, लेकिन वापस पहुंचे :
कुछ माह पहले एक थाना प्रभारी के साथ कई सालों से तीन पुलिसकर्मी हमेशा साथ रहते थे। इलाके के डी.एस.पी. ने तीनों पुलिसकर्मियों के तबादला अन्य थानों में कर दिया, लेकिन बदली होने के बावजूद पुलिसकर्मी थाना प्रभारी के साथ ड्यूटी करते हैं। हैरानी यह है कि डी.एस.पी. द्वारा बदले गए तीनों पुलिसकर्मी वापस उसी थाने में बदली करवा गए। 

 

आई.आर.बी. में फरलो के नाम पर पैसे लेने के लगे थे आरोप :
चंडीगढ़ पुलिस की आई.आर.बी. में फरलो के नाम पर पुलिसकर्मियों से सात से 12 हजार रुपए इक_े करने के आरोप लग चुके हैं। मामले में शिकायत अफसरों के पास पहुंची थी। एस.पी. ऑपरेशन को मामले की जांच के  आदेश दिए थे, जिसके बाद आई.आर.बी. में कई लोगोंं के तबादले किए गए। एस.पी. ऑपरेशन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News