16 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं के.जे.सिंह व उनकी मां के हत्यारे

Wednesday, Oct 11, 2017 - 09:37 AM (IST)

मोहाली (राणा) : जर्नलिस्ट के.जे. सिंह व उसकी मां गुरचरण कौर की हत्या को 16 दिन बीत चुके हैं  मगर इस बीच पंजाब के सी.एम. द्वारा बनाई गई एस.आई.टी. भी हत्या करने वाले आरोपियों का कोई सुराग तक नहीं जुटा पाई है। जबकि पुलिस को एक बात क्लीयर हो चुकी है कि हत्या के.जे. के किसी करीबी ने ही कर्रवाई है। लेकिन पुलिस के हाथ उसके खिलाफ अब तक कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। वहीं पुलिस की जांच अब एक महिंद्रा स्कार्पियो एस.यू.वी. पर टिकी हुई है क्योंकि पुलिस के हाथ एक सी.सी.टी.वी. फुटेज हाथ लगी है जिसमें महिंद्रा स्कार्पियो एस.यू.वी., के.जे. सिंह के घर के पास घूमती हुई दिखाई दी गई थी। 

 

गाड़ी में 3 लोग बैठे दे रहे हैं दिखाई 
जानकारी के अनुसार जो महिंद्रा स्कार्पियो एस.यू.वी., के.जे. सिंह के घर की रैकी करते हुए दिखाई दी है। वह एक सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है, फुटेज में गाड़ी के अंदर 3 व्यक्ति बैठे हुए नजर आ रहे हैं फुटेज में सफेद रंग की गाड़ी  साफ नजर आ रही है। जो के.जे. सिंह के घर के  पास आकर रुकी। इसके बाद तीनों संदिग्ध कार से उतरकर विभिन्न डायरैक्शन में गए। 

 

100 लोगों से हो चुकी है पूछताछ
पुलिस ने हत्या वाली रात की के.जे. सिंह के घर के पास का डंप डाटा लिया है। जिसमें हत्या वाली रात के.जे. सिंह के घर के आस पास करीब 100 लोगों की लोकेशन थी। जिसके चलते उन सभी को पुलिस थाना में बुलाकर उन सभी से पूछताछ की गई। जिनमें से कुछ लोगों पर पुलिस को शक भी है जिन पर पुलिस नजर बनाए हुए है। पुलिस जांच में अब तक एक बात तो क्लीयर हो चुकी है मर्डर करवाने के लिए हत्यारे बाहर से बुलाए गए थे। वह किसने बुलाए थे उसकी तालाश में पुलिस जुटी हुई है। 


 

Advertising