पुलिस और जयपुर फुट यू.एस. चंडीगढ़ को बनाएंगे नशा मुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 03:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): चंडीगढ़ पुलिस और जयपुर फुट यू.एस. मिलकर चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाएगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। यह कहना था जयपुर फुट यू.एस. के चैयरमेन प्रेम भंडारी का। सैक्टर 9 पुलिस हैडक्वार्टर में उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि चंडीगढ़ के लोग बिल्कुल सेहतमंद और स्वस्थ हों। 

 

भंडारी ने बताया कि वह चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप लगाएंगे। कैंप में जिन लोगों के हाथ और पैर नहीं हैं, उनको फ्री में आर्टिफिशियल हाथ व पैर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे होशियारपुर और अमृतसर में कैंप लगाएंगे। 

 

भंडारी ने बताया कि पंजाब में हैल्थ को लेकर चलाए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार  को पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर से मिले हैं। उन्होंने हैल्थ कार्यक्रम में उनका पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के डी.जी.पी. संजय बेनीवाल भी नशे के खिलाफ बिल्कुल सख्त है। 

 

इसके लिए वे पुलिस के साथ मिलकर युवाओं को नशे से बचाने का प्रयास करेंगे। नशा खत्म करने के लिए  खासकर कालोनियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। भंडारी ने बताया कि पुलवामा में शहीद हुए राजस्थान के शाहपुर के जवान के परिजनों को दिलासा देने के लिए  यू.एस. से आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News