पुलिस व सी.आर.पी.एफ. विभाग ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Saturday, Oct 22, 2016 - 12:37 AM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): शहीद दिवस के दिन 21 अक्तूबर को यू.टी. पुलिस विभाग की ओर से सैक्टर-17 परेड ग्राऊंड व सी.आर.पी.एफ. 51 बटालियन की ओर से हल्लोमाजरा कैंप में पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया। जबकि, पुलिस कार्यक्रम में डी.आई.जी. ए.एस. चीमा, एस.एस.पी. सुखचैन गिल सहित अन्य आला अधिकारी व अन्य जवान मौजूद थे। यू.टी. पुलिस की ओर से डी.आई.जी. ए.एस चीमा ने परेड की सलामी लेकर फूल अर्पित कर शहीदों को नमन किया। 
ड्यूटी के दौरान कर्तव्य निभाते हुए 21 अक्तूबर 1959 में जान कुर्बान करने वाले शहीद पुलिस कर्मचारियों व शहीद 10 सी.आर.पी.एफ. जवानों की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाता है। वहीं, पुलिस रिकार्ड के आधार पर सबसे ज्यादा शहीदों की संख्या उत्तर प्रदेश(114), दूसरे नंबर पर दिल्ली(29) व तीसरे नंबर पर कर्नाटका व वैस्ट बंगाल (25-25) शामिल हैं। जबकि, सी.आर.पी.एफ कैंपस में मुख्य तौर पर पुलिस उप महानिरीक्षक वी.के.कौंडल व डी.एस. बैंस सहित सी.आर.पी.एफ. के 13वीं बटालिन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Advertising