पुलिस का व्यवहार ठीक न होने से शिकायत देने से डर रहे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 12:45 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : लंबी ड्यूटी और काम के प्रैशर के चलते थानों में तैनात पुलिसकर्मी ठीक से पब्लिक डिलिंग नहीं कर पाते। इसी कारण अब लोगों ने पुलिस स्टेशन की बजाय अपनी शिकायतें पब्लिक विंडो पर देनी शुरू कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2016 में सभी पुलिस स्टेशन में 1400 से कम शिकायतें आई जबकि पब्लिक विंडो पर 17 हजार 300 शिकायतें लोगों ने दी। 

इसके बाद वर्ष 2018 में सभी पुलिस स्टेशनों में सिर्फ 1200 शिकायतें ही आई जबकि पब्लिक विंडो पर शिकायतों का आंकड़ा 21 हजार 700 पहुंच गया। पुलिस सूत्रों की माने तो काम का ज्यादा बोझ होने के चलते पुलिसकर्मी ठीक से पब्लिक डिलिंग नहीं कर पाते। पुलिस स्टेशन में बेहतर काम करने के लिए फोर्स की डिमांड हर थाना प्रभारी आला अफसरों से कर चुका है लेकिन पुलिस विभाग फोर्स की कमी कहकर पल्ला झाड़ लेता है। 

पुलिस स्टेशनों में फोर्स की कमी :
पुलिस स्टेशनों में फोर्स की कमी देखते हुए वर्ष 2009 में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवैल्पमैंट (बी.पी.आर.डी.) ने पुलिस विभाग को हर पुलिस स्टेशन में फोर्स बढ़ाने का आदेश दिया था। बी.पी.आर.डी. ने 11 पुलिस स्टेशनों में 2066 पुलिसकर्मी तैनात करने को कहा था। 10 साल बीत जाने के बावजूद अब भी 17 पुलिस स्टेशनों में 1655 पुलिसकर्मी हैं। 

पीछे 10 सालों में पुलिस विभाग कांस्टेबल से लेकर ए.एस.आई. की भर्ती कर चुका है। सभी पुलिस स्टेशन फोर्स की कमी के चलते जूझ रहे हैं। हैरानी यह है कि थाने में फोर्स की कमी होने के बावजूद रैली, धरने और अन्य ड्यूटी के लिए भी थानों से से ही पुलिसकर्मियों की डिमांड की जाती हैै। 

भर्ती होने के बावजूद नहीं बढ़ी थानों में फोर्स :
वर्ष 2009 में पुलिस स्टेशनों का काम देखते हुए फोर्स बढ़़ाने की मांग की। पुलिस विभाग ने वर्ष 2009 से वर्ष 2015 तक भर्ती की लेकिन पुलिस स्टेशनों में फिर भी फोर्स की कमी बनी रही। विभाग की माने तो वर्ष 2009 में 150 कांस्टेबल, 60 वायरलैस आपरेटर, 675 आई.आर.बी. के जवानों, 39 वायरलैस आपरेटर और 600 कांस्टेबलों की भर्ती की गई।

वर्ष 2010 में 1200 कांस्टेबलों और 26 वायरलैस आपरेटरों की भर्ती हुई। वर्ष 2011 में 47 ब्रेंड स्टाफ के लिए भर्ती की गई। वर्ष 2013 में 94 कांस्टेबलों, वर्ष 2014 में 35 वायरलैस आपरेटर भर्ती किए गए। वर्ष 2015 में 520 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई। अभी 520 कांस्टेबलों को ज्वाइन करवाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।  

ये हैं आंकड़े :
पुलिस स्टेशन-      मौजूदा फोर्स     इतनी की थी सिफारिश 
सैक्टर-26             99                 66
मनीमाजरा            86                 208
इंडस्ट्रीयल एरिया    85                 203
सैक्टर-19             68                 141
सैक्टर-17            112                190
सैक्टर-11             120                197
सैक्टर-3               98                 145
सैक्टर-34             104               216
सैक्टर-31             85                183
सैक्टर-36             114               188
सैक्टर-39              88               229
सारगंपुर थाना        58               --
मौलीजागरां            73              --
आई.टी. पार्क          59               --
सैक्टर-49              56               --
मलोया थाना           61              --
वूमैन पुलिस स्टेशन   78             --


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News