गज़ब का कारनामा : पुलिस ने कर दिखाया ऐसा अनोखा काम...

Sunday, Dec 18, 2016 - 10:46 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम ने मानसिक तौर से परेशान महिला को आज उसके परिजनों से मिलवाया। यह महिला एक साल से घर से लापता थी। ए.एस.आई. मुकेश व राजेश ने महिला को सैक्टर12ए पंचकूला बाल सदन में छोड़ा और महिला ने पूछताछ में अपना गांव का नाम बताया। पुलिस ने उस गांव के प्रधान से फोन पर बातचीत की। सूचना मिलते ही महिला का पति, सास, मामा व ताऊ पंचकूला पहुंंचे और स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला ने महिला को परिवार को सौंप दिया। परिवार के सदस्यों ने स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम का धन्यवाद किया। 

 

इसी प्रकार इस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश जिला बदायु के गांव भेड़ा गंज के 13 वर्षीय आशिफ पुत्र बहादुर सिंह को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से मिला था। जिसकी जी.आर.पी. थाना में डी.डी.आर. दर्ज की गई। बच्चे ने पूछताछ में हाल बलदेव नगर व उत्तर प्रदेश का पता बताया। टीम ने इन पतों पर संपर्क किया। वहीं पिता बहादुर को सी.डब्ल्यू.सी. के पेश करके बच्चे को सौंप दिया। वहीं टीम का एक और बच्चा भी अंबाला रेलवे स्टेशन से मिला था। बच्चे ने अपना पता करनाल का बताया। टीम ने बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया। 

Advertising