8 साल से फरार पी.ओ को किया गिरफ्तार

Monday, Mar 08, 2021 - 12:13 AM (IST)

पंचकूला (चंदन): पचंकूला पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया हुआ है। सैक्टर-5 थाना  पुलिस ने 8 साल से फरार उद्घोषित अपरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह स्मार्टी विकासपुरी चन्द्र विहार दिल्ली निवासी के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार सैक्टर-5 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस नंबर 135, 3 मई 2012 धारा 379, 411, 420, 467. 468, 471, 473 ,120बी के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी को कोर्ट की तरफ से बेल मिल गई थी लेकिन वह उसके बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करते हुए आरोपी को कोर्ट ने अपराधी घोषित कर दिया था। 

AJIT DHANKHAR

Advertising